शिवपुरी। देश की पर्यटक नगरी शिवपुरी इस समय शिमला सी लग रही है, 30 की शाम से नववर्ष की पार्टी मनाने गए सूर्यदेव आज की तारिख तक वापस नही लौटे है। इस कारण शीत लहर ने अपनी दादागिरि दिखाते हुए शहर में अघोषित क यू लगा दिया है।
बीते 31 तारीख की सुबह से भगवान नववर्ष की पार्टी मनाने की तैयारी के उद्देश्य से छुटटी पर रहे और उस दिन भगवान इंद्रदेव का मन भी मस्ती करने का था उन्होने भी शिवपुरी वासियो का अपना आर्शीवाद देते हुए अपने बादरा जिले से हटने नही दिए और दिन और रात भर बरसन का आदेश दिया। इस कारण दिन भर शीत लहर का प्रकोप रहा है इस दिन कई लोगो की पार्टीया होते-होते रूक गई।
साल के प्रथम दिन भी सूर्यदेव के दर्शन जिले वासियो को नही हो सके। और आज 2 जनवरी तक सुर्यदेव नववर्ष की पार्टी से वापस नही लौटे। दिन भर रूहानी बारिश होती रही है, जनमानस इस ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया और अधिकांश: लोग घर पर ही रहे।
बाजार में भी आज रौनक नही रही व्यापारीयो ने भी सिर्फ दुकाने रस्मअदायगी जैसी ही खोली और वे भी एक जगह बैठकर अपने पसंद के सब्जेक्टो पर चर्चा कर चाय पार्टी करते दिखे। कुल मिलाकर शहर जाम सा दिख रहा था। लोग अतिआवश्यक कामो से ही घर से बाहर निकले शाम पांच बजे से ही शहर पर कोहरे छाने लगे।