निर्दलियों के सहारे बिना मुश्किल भाजपा-कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनना

शिवपुरी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने में अब मात्र चार दिन शेष बचे हैं। प्रथम स मेलन में 6 जनवरी को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का वातावरण दिख रहा है। 39 सदस्यीय परिषद में भाजपा के 18 पार्षद हैं जबकि तीन-चार निर्दलीय पार्षद भाजपा के बागी उ मीदवार के रूप में जीते हैं।

वार्ड क्र. 28 से निर्दलीय उ मीदवार के रूप में जीतीं श्रीमती अनीता भार्गव के पति अजय भार्गव ने कहा कि पार्टी के विपरीत जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। जबकि कांग्रेस के मात्र 12 पार्षद जीतकर आये हैं ऐसे में जीत के लिए उन्हें कड़ा पसीना बहाना होगा, परंतु कांग्रेस जीत की मानसिकता के साथ काम करने को भी तैयार नहीं दिख रही। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि उपाध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा जीत जाये। निर्दलीय पार्षदों ने अभी अपनी रणनीति तय नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज भाजपा के पार्षद पार्टी के जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू के निवास स्थान पर एकजुट हुए। यहां पार्टी उ मीदवार के बारे में गंभीरता से विचार हुआ। अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं। उससे लगता है कि भाजपा पंकज महाराज, भानू दुबे, चंद्रकुमार बंसल, हरिओम नरवरिया आदि में से किसी एक को उ मीदवार बना सकती है। सूत्र बताते हैं कि उ मीदवार चुनने का फैसला पार्टी के संगठन मंत्री श्याम महाजन को करना है।

कांग्रेस में उम्मीदवार की दौड़ में अन्नी शर्मा और इस्माइल खां नजर आ रहे हैं, लेकिन पलड़ा अन्नी शर्मा का भारी दिख रहा है। चुनाव के लिए अन्नी शर्मा अकेले दौड़ भाग कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि उन्हें स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं का सहयोग नहीं मिल रहा। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मुन्नालाल कुशवाह विजयी हुए हैं और कतिपय नेता नहीं चाहते कि नगरपालिका में कांग्रेस का कोई दूसरा समानांतर गुट अस्तित्व में आये इसी कारण उपाध्यक्ष चुनाव में उनकी दिलचस्पी देखने को नहीं मिल रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्षदों के चुनाव में जनता ने हमें मेंडेट नहीं दिया।

यदि जनता को मेंडेट देना होता तो कांग्रेस के पार्षद सर्वाधिक जीतकर आते। ऐसी स्थिति में हमें क्यों मेंडेट के खिलाफ जाना चाहिए। लेकिन सच्चाई यह है कि पार्टी का एक गुट विशेष नहीं चाहता कि उपाध्यक्ष पद पर अन्नी शर्मा या इस्माइल खां की ताजपोशी हो। उपाध्यक्ष पद के दोनों संभावित दावेदार वर्चस्व की दृष्टि से प्रभावशाली माने जाते हैं। कांग्रेस की इस फूट से भाजपा चुनाव में जीत के प्रति आशान्वित दिख रही है। हालांकि भाजपा में भी गुटबाजी है, लेकिन पार्टी नेताओं को भरोसा है कि इस पर काबू पा लिया जायेगा और जिसे टिकिट दिया जायेगा सभी पार्षद उसके पक्ष में मतदान करेंगे।

इनका कहना है
नगरपालिका में कांग्रेस के 12 पार्षद हैं, अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह हैं। ये 13 लोग उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जिसके पक्ष में फैसला करेंगे उसे उ मीदवार बनाया जायेगा। पार्टी आलाकमान चयन में हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है। फिर भी इस बारे में वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशबिरा किया जायेगा।
राकेश जैन
अध्यक्ष, शहर कांग्रेस, शिवपुरी

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!