साल के अंतिम दिन छुट्टी पर रहे सूर्यदेव, पारा 5 डिग्री से भी नीचे

शिवपुरी। आज साल का अंतिम दिन और सबसे बडी खबर आ रही है कि आज ठंड के कारण सुर्यदेव भी अपने घर से नही निकले। इस कारण ठंड के हौसले और बढ गए और पारा अपनी दादागिरि दिखाते हुए नीचे सरक गया। चलो अब खबर पर आ जाओ।

सीजन की सबसे तेज ठण्ड आज सुबह महसूस की गई। सर्दी अब अपनी चरम सीमा है। आज सुबह शहर का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। जिससे मौसम में ठण्डक के साथ कोहरे ने शहर को ढक दिया। जिजस कारण आज सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके और ठण्ड ने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह से ही लोगों ने अपने पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से लपेट लिया। अधिकांश लोग तो ठण्ड के कारण घर से बाहर ही नहीं निकले। वहीं अनेक स्थानों पर अलाव जलाकर तापते देखे गये।

दिसम्बर माह में प्रारंभ हुआ सर्दियों का मौसम अब अपने सुरूर पर आ गया है। पिछले तीन दिनों से अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण ठण्ड बढ़ गई और धूप में भी ठण्ड का अहसास बना  रहा। दिनभर हल्की-हल्की ठण्डी हवाएं चलने के कारण लोगों ने बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया और दिनभर गर्म कपड़ों से अपने आपको ढांके रहे।

आज सुबह से कोहरे के आवरण से शहर ढक गया और ठण्ड के कारण लोग घरों से नहीं निकले। देर दोपहर तक सूर्य नहीं निकलने के कारण बादल छाये रहे। ऐसी स्थिति में शहरवासी ठण्ड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते देखे गये। चौराहों पर मौजूद लोग आग जलाकर तापते मिले, वहीं दुकानदार दुकानों में हीटर जलाकर ठण्ड से बचते रहे। यही स्थिति घरों में रही। लोग रजाइयों से बाहर नहीं निकले।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!