खनियाधाना। कस्बे में पुराने अस्पताल के पास रहने वाली एक महिला ने आज सुबह कुएं में कूंदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनो के मुताबिक मृतिका की दीमागी हालत कुछ दिनो से खराब थी और इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुराने अस्पताल के पास रहने वाली प्रतिभा(50)पत्नी नरेश जैन ने सोमवार की सुबह अपने घर के पास मौजूद एक कुंए में कूंदकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मृतिका की लाश को कुंए से बाहर निकलवार उसका पीएम कराया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैै।