शिवपुरी। निर्भया प्रभारी आराधना डेविस में एटीएम बदलकर मशीन से रूपए निकालने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। विदित रहे कि इस मामले में पीडि़त महिला ने बीते मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत कर एएसपी से कार्रवाई की मांग की थी जिस पर से एएसपी ने निर्भया प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
सोमवार को निर्भया प्रभारी डेविस ने पोहरी बस स्टैण्ड के पास से एक युवक सतीश धाकड़ को हिरासत में लिया है। पंजाब नेशनल बैंक की खातेदार महिला जयश्री पत्नी बेनीप्रसाद मिश्रा जो कि एलआईसी में कर्मचारी है ने उक्त युवक के खिलाफ एटीएम बदलकर उसके खाते में से 15 हजार रूपए निकालने की शिकायत की थी। इस घटना में सतीश के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। फिलहाल सतीश को राउंडअप लेकर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीडि़त महिला ने शिकायत में बताया था कि जब वे 21 अगस्त को एटीएम से पैसे निकाल रही थी उसी वक्त दो युवक जिनमें सतीश धाकड़ व एक अन्य ने महिला को बरगला दिया कि एटीएम काम नहीं कर रहा है। तुम हटो हम देखते है। इसके बाद महिला एटीएम से चली गई लेकिन उसके मोबाइल से उसके खाते से 15 हजार रूपए निकलने का मैसेज आया।