संदिग्ध हालातों में विवाहित जली

शिवपुरी. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ौदी में एक महिला संदिग्ध हालातों में आगजनी का शिकार हो गई। बताया जाता है कि जब महिला आग से जल रही थी कि तभी उसका पति वहां पहुंचा और आनन फानन में महिला को बचाने का प्रयास किया। इस आगजनी में पति भी बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल दोनों पति-पत्नि को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बड़ौदी में रहने वाली कल्लो कुशवाह का आए दिन अपने पति अर्जुन कुशवाह से शराब को लेकर विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर गत दिवस भी इनका विवाद हुआ और इस विवाद में कल्लो ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया, पत्नि को आग में जलता देखा तो पति अर्जुन के हाथ पांव फूल गए और वह भी उसे जली हुई अवस्था में बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान आग की लपटों का शिकार अर्जुन भी हो गया और दोनों पति-पत्नि को जली हुई अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने देानों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!