शिवपुरी। गुना-शिवपुरी हाईवे पर सूर्या होटल के पास बीती रात एक डंपर व ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में जहां दोनो वाहन बुरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गए वहीं डंपर में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला जांच मेें ले लिया है।
देहात थाना क्षेंत्र के हाईवे पर स्थित सूर्या होटल के पास बीती रात एक तेज गति से जा रहे डंपर व ट्रक में सीधे भिंड़त हो गई। इस हादसे में जहां दोनो वाहन आगे से बुरी तरह से डेमेज हुए है वहीं डंपर में बैठे दो युवक अरूण व संतोष बुरी तरह से ज मी हुए है। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई की गई है।