कोलारस। कस्बे के ग्राम सनवारा में 1 नबंवर की रात घर में घुसकर एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जबकि दो युवक अपने साथी की काली करतूत की पहरेदारी करते रहे। वारदात के समय लड़की घर में अकेली थी और घटना को कारित कर तीनो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है।
कोलारस के ग्राम सनवारा में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की शनिवार की रात अपने घर में अकेली थी। उसी समय गांव में ही रहने वाले विक्की पुत्र लक्ष्मीनारायण रॉय, दीपू उर्फ दीपक पुत्र कैलाश रॉय व नीरज पुत्र मेहरबान रॉय तीनो लड़की के घर में रात करीब 12 बजे जबरन घुस गए। तीनो में से विक्की ने लड़की के साथ बुरा काम किया जबकि उसके दोनो साथी घर के बाहर अपने मित्र की पहरेदारी करते रहे। घटना को अंजाम देकर तीना युवक मौके से फरार हो गए वहीं परिजनो के आने पर लड़की ने उन्हे पूरी घटना की जानकारी दी जिस पर से पुलिस ने रविवार की शाम पीडि़ता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।