शिवपुरी। कस्बे में स्थित बीआरसी कार्यालय से बीती रात अज्ञात चोर 2 क प्यूटर, एक प्रिंटर, 2 बैटरी सहित एक इनवेटर चोरी करके ले गए। पुलिस ने बीआरसी की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले मेें गौर करने वाली बात यह है कि प्रतिदिन रात को चौकीदार कार्यालय में सोने के लिए जाता था लेकिन घटना वाले दिन वह अपने घर पर ही रहा। ऐसे में पुिलस चौकीदार को भी संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ में जुटी है।
बीआरसी विनोद गुप्ता ने पुिलस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होने रविवार-सोमवार की रात अज्ञात चोर कार्यालय के मु य द्वार का ताला तोड़कर कार्यालय में रखे 2 क प्यूटर, एक प्रिंटर, 2 बैटरी सहित एक इनवेंटर चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी सुबह लगी जब कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, तब जाकर सभी को वारदात की जानकारी लगी। घटना के वक्त प्रतिदिन रात को कार्यालय में चौकीदारी करने वाला कर्मचारी विनोद कुमार सेन घटना वाली रात कार्यालय में नहीं आया। बीआरसी ने पूरे मामले की जानकारी पुिलस को दी जिस पर से पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए चौकीदार सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।