सवा लाख की धान के साथ ट्रक चालक गायब

शिवपुरी। ग्वालियर से धान की 3 सैकड़ा बोरियां लेकर गुजरात के लिए रवाना हुआ ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। ट्रक देहात थाना क्षेंत्र के हाइवे किनारे मिला है जिसमें धान की 3 सैकड़ा बोरियों में से 75 बोरियां कम हैै जिनकी कीमत सवा लाख रूपए बताई जा रही हैै। घटना के बाद से ट्रक चालक का भी कहीं कोई पता नहीं है।

इस मामले में ट्रक मालिक ने थाने में चालक के खिलाफ अमानत में ायानत का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर दाल बाजार हुजरात कोतवाली के पास रहने वाले मनोज(27) पुत्र नबल किशोर गुप्ता का ट्रक 3 सैकड़ा बोरी धान लेकर गत 30 अक्टूबर को ग्वालियर से गुजरात के लिए रवाना हुआ था। जब ट्रक गुजरात नहीं पहुंचा और ट्रक मालिक के पास सूचना आई तो ट्रक मालिक ने ट्रक सहित माल की खोजबीन की तो पता चला कि ट्रक पलटी हुई हालत में शिवपुरी के देहात थाना क्षेंत्र में शारदा साल्वेंट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। ट्रक में 3 सैकड़ा बोरी में से केवल 225 बोरी मिली शेष 75 बोरी व ट्रक चालक वकील का कोई पता नहीं चला है। इस पूरे मामले में रविवार की रात ट्रक मालिक ने देहात थाना पुिलस को सूचना दी जिस पर से पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर चालक की पतारसी शुरू कर दी हैै।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!