नाबालिग किशोर को बहला-फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम चकरामपुर में एक नाबालिग किशोर को बीते रोज कोई अज्ञात युवक लेकर गायब हो गया। परिजनों के काफी तलाशने के बाद जब उसका कहीं अता-पता नहीं चला तो परिजनो ने पुिलस थाने में जाकर बालक के गुम होने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम चकरामपुर में रहने वाले एक 13 वर्षीय बालक धमेन्द्र कुशवाह को रविवार को अज्ञात युवक अपहरण करके ले गया। ग्रामीणों की मानें तो उन्होने भी बालक को एक  अज्ञात व्यक्ति के साथ अंतिम बार देखा था। बालक के परिजनो ने काफी खोजबीन करने के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने फरियादी प्रेमसिंह पुत्र किशनलाल कुशवाह की शिकायत पर गुमशुदगी की कायमी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!