शिवपुरी। एकता परिषद का भूमि अधिकार स मेलन ग्राम शेखपुर तहसील ब हौरी में आयोजित हुआ। स मेलन में मु य अतिथि के रूप में एकता परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रनसिंह परमार और विशिष्ट अतिथि कानूनी सलाहकार राकेश भाई तथा कन्हैयालाल सहरिया उपस्थित हुए। स मेलन में सहरिया समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की गुहार की गई।
भूमि अधिकार स मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती सुनीता सहरिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चल रहा है और जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कागजों में ही सरकारी कर्मचारी सहरिया समाज का विकास कर रहे हैं। सहरिया समाज के अध्यक्ष शिवलाल भाई ने कहा कि वन भूमि अधिकार पत्र, राजस्व भूमि, मौका कब्जा एवं आवासीय भूमि पट्टा वितरण में सहरिया समाज की लागातार उपेक्षा हो रही है। कार्यक्रम को शिवपुरी के जिला संयोजक रामप्रकाश भाई एवं अशोक नगर के सतीश भाई ने भी संबोधित किया। संचालन अनिल उत्साही ने किया जबकि आभार प्रदर्शन रमेश मालवीय ने किया।