पति का शव देख सति हुई शशि की अस्पताल में मौत

पिछोर। गुजरात में मजदुरी करने गए युवक की बीमारी से मौत के बाद जब उसका शव घर आया तो पत्नी ने दुखी होकर स्वंय पर कैरोसीन डालकर आग लगाने वाली महिला की ईलाज की दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

अस्पताल चौकी प्रभारी रास सिंह गुर्जर के अनुसार पिछोर  अनुविभाग के मायापुर थाना अंतर्गत गाम ठुनी निवासी शशि आदिवासी ने 16 अक्टूबंर को केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था।

महिला ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरा पति बल्लू आदिवासी मजदूरी करने गुजरात गया था। और वहां उसकी पेशाब रूकने से मौत हो गई थी। पति का शव देख लेकर जब मजदूर घर आए तो मेरे पति ही नही रहें तो में जिंदा रहकर क्या कंरूगी और मैंने कैरोसिन डालकर आग लगा ली थी।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!