महिला ने केरोसिन डालकर किया खुद को आग के हवाले

शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम अचरौनी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को घर में ही खुद पर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इस हृदयविदारक हादसे में महिला की आग में जलकर कुछ देर में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी जिससे उसे कोई इस आग से बचा भी नहीं पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैै।

ग्राम अचरौनी में रहने वाली क्रांति(33)पत्नी रामकिशन जाटव बीते रोज सुबह करीब 8 बजे घर में अकेली थी। महिला का पति रिश्तेदारी में कहीं गया हुआ था वहीं सास-ससुर काम करने के लिए खेत पर थे। इसी दौरान अचानक से महिला ने बिना किसी से कुछ बोले खुद पर घर में रखा कैरोसिन डाल लिया तथा खुद को आग लगा ली। आग लगते ही महिला तेज चीखी और चिल्लाई जिससे पड़ौसियों को घटना के बारे में जानकारी मिली, लेकिन जब तक पड़ौसी महिला को इस तेज आग से बचाते तब तक महिला ने अपना दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना खनियाधाना पुलिस को दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!