दाम ना बढ़ाए जाने से दूधिए गए हड़ताल पर

शिवपुरी। शहर में पूर्व में दूध के दाम बढऩे से शहरवासी पहले से परेशान हैं। वहीं अब दूधिए भी अपनी मनमानी पर उतारू हो गए हैं और उन्होंने दूध के दाम न बढ़ाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे आज शहर में दूध आपूर्ति ठप्प रही और आमजन दूध के लिए परेशान होते देखे गए।

यहां बता दें कि दूधिओं ने दूध की कीमत में दो रूपये का इजाफा करने की मांग से दूध विक्रेताओं को सूचित कर दिया था, लेकिन दूध विक्रेता इस इजाफे के लिए तैयार नहीं हैं। जिस कारण आज से दूध विक्रेता संघ के नेतृत्व में सभी दूधियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया और आज से यह हड़ताल प्रारंभ कर दी। दूधियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर के हालात खराब हो गए हैं और सुबह से ही आमजन दूध के लिए भटकते देखे गए। वहीं कुछ दूध विक्रेता बढ़े हुए दामों में दूध की विक्री करते नजर आए।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!