सफाई कर्मचारी आज से लौटेंगे काम पर

शिवपुरी। बीते दिनों गटर की सफाई करते समय दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत के मामले को लेकर शहर के सभी सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर चले गए थे।
जिसकी बजह से बीते आठ दिनों से शहर में सफाई का कार्य नहीं हो सका। सफाई कर्मचारियों द्वारा मृतकों के परिजनों को शासकीय सेवा में लेने एवं दस-दस लाख रूपए क्षति पूर्ति राशि देने की मांग की जा रही थी। जिसे आज प्रशासन द्वारा स्वीकृत किये जाने पर आज से सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आयेंगे।

दोनों महिलाओं को दी नियुक्ति
गत दिवस गटर की सफाई करते समय सफाई कर्मचारियों की हुई मौत के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना की अनुशंसा पर प्रभारी सीएमओ व स्वास्थ्य अधिकारी अवधेश सिंह कुशवाह एवं डूडा अधिकारी भारत भूषण पाण्डेय ने मृतकों की दोनों विधवाओं को नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त कर दिया है।

25-25 हजार रूपए की स्वीकृत की आर्थिक सहायता
गत दिनों दो सफाई कर्मी राजेन्द्र पुत्र श्रीलाल बाल्मिकी, दीपू उर्फ दीपक की गटर की सफाई करते समय दम घुटने से मौत हो गई थी। उनके परिजनों को मु यमंत्री सहायता कोष से 25-25 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। साथ ही आर्थिक क्षतिपूर्ति राशि के लिए 10-10 लाख रूपए का प्रकरण तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

सूअर हटाने के लिए मांगा एक माह का समय
उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में नगर पालिका द्वारा शहर में आवारा घूमते हुए सूअरों को शूट आउट करने का कार्य एक फर्म द्वारा कराया जा रहा था। जिसका सफाई कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। शहर से सूअरों को हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन से एक माह का समय मांगा है। साथ ही सफाई कर्मचारियों से आठ घंटे काम लिये जाने की प्रशासन से मांग की हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!