विकासदीप बने पुरोहित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

शिवपुरी- ज्योतिष में महारथ हासिल करने के बाद अब पं.विकासदीप शर्मा को नई जि मेदारी मिली है। जिसमें गत दिवस अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.वशिष्ठ दुबे के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक अमित मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार नरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कपिल वशिष्ठ, मातृशक्ति (महिला)प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री शोभा मिश्रा, पं.भुवनेश्वर मिश्र की अनुशंसा पर पं.विकासदीप शर्मा ज्योतिषाचार्य मंशापूर्ण ज्योतिष केन्द्र को पुरोहित प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नई जि मेदारी पं.विकासदीप ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था द्वारा सौंपी गई इस जि मेदारी के प्रति वह कृतज्ञ है और महासंस्था के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुरोहित प्रकोष्ठ के सर्वांगीण विकास व उत्थान के लिए सदैव कार्यरत रहेंगें। पुरोहित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने पर पं.विकासदीप शर्मा को राजू त्रिवेदी, मुकेश दीक्षित, अनिल पाराशर, संजीव पाराशर, लेखराज शर्मा, डॉ.सुखदेव गौतम, हरि दुबे, पवन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, सोनू भाई सहित समस्त ब्राह्मण बन्धुओं, ईष्ट मित्रजन,परिजन व शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है।