शिवपुरी। ब्राह्मण हम सभी मिल बैठकर कार्य करें, एक और एक ग्यारह होकर ही हम सभी जब एक दिशा में चलेंगे तभी हम अपने ब्राह्मण समाज को एकजुट कर सकेंगें। उक्त आशय की बात गत दिवस स्थानीय कर्मचारी भवन शिवपुरी में आयोजित सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों के कार्यक्रम में बोलते हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सामान्य निर्धन वर्ग आयोग मप्र के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ल ने कही।
उक्त अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व प्राचार्य आर.डी.शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के संयोजक राजेन्द्र बिरथरे, सनाढ्य समाज शिवपुरी के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी, संयोजक सर्व ब्राह्मण समाज मप्र के रामजी व्यास, विवाह समिति शिवपुरी के अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवपुरी प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, ब्राह्मण सभा पंजीयन दिल्ली के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा (सिरसौद), ओम खेमरिया, मोहनप्रसाद बोहरे, पत्रकार राकेश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, विजय भार्गव, हरिशंकर दुबे, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजेन्द्र चौबे, वीरेन्द्र वशिष्ठ, रामसेवक शर्मा, रमेश व्यास, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम वशिष्ठ, प्रदेश सचिव एस.एन.दुबे सहित काफी सं या में समाज बन्धु एकत्रित हुए। संचालन रामसिया शर्मा ने किया।
इस अवसर पर समाज के बन्धुओं से आग्रह करते हुए रामजी व्यास ने कहा कि स्वयं के घर को ठीक करें इसकी शुरूआत आप स्वयं से करें। दु:ख बांटे, संबंध बनाऐं, एक होकर एक दिशा में चलें एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज बन्धुओं को दिलवाऐं। यही विश्वास अन्य ब्राह्मण वक्ताओं ने उनके उद्बोधनों में दिया और कहा कि समाज को अनादिकाल की भांति सिरमौर बनाऐं। आरडी शर्मा पूर्व प्राचार्य ने समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और आज हमारे बीच बालेन्दु शुक्ला एवं अन्य जो सभी समाज बन्धु एकत्रित हुए है वह यह संकल्प लें एवं अधिक से अधिक एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें।