पानी भरने पर दो पक्षो में खूनी सघंर्ष, 8 लोगो पर मामला दर्ज

नरवर। नगर के वार्ड क्रंमाक 15 में मंगलवार की सुबह एक सार्वजनिक नल पर पानी भरनेे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में आधा दर्जन लोगो को चोटे आई है जिन्हे उपचार के लिए नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। पुलिस ने सभी के मेडीकल कराकर इस मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड के पार्षद सहित 8 लोगो के खिलाफ मारपीट व बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रंमाक 15 में सिंचाई कॉलोनी के पीछे स्थित एक सार्वजनिक नल पर आज सुबह करीब 6 बजे पानी भरने गए दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला बोलते हुए जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों से घायल हुए लोगो के मेडीकल कराकर दोनो पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

 जिसमें पहली कायमी फरियादी जशोदा जाटव की शिकायत पर आरोपी देशराज, धमेन्द्र, पातीराम व महेश समस्त जातिगण बरार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी धमेन्द्र बरार की शिकायत पर से जसवंत जाटव, वार्ड कं्रमाक15 के पार्षद अशोक जाटव, रामू व आकाश जाटव के खिलाफ मारपीट व बलवा की धाराओं के तहत कायमी कर मामला विवेचना में लिया गया है।