नपं कोलारस करेगी 40 फिट ऊंचे रावण का दहन

शिवपुरी। 3 अक्टूबर दशहरे को नपं कोलारस द्वारा रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 20 फिट ऊंचे ताड़का के पुतले का भी दशहरा मैदान पर दहन होगा।
जहां मनमोहक आतिशबाजी का कार्यक्रम नपं द्वारा किया जाएगा। उक्त विशाल रावण के पुतले का निर्माण रियाज खां मंसूरी उर्फ गोहर द्वारा किया गया है। उक्त आशय की जानकारी नपं कोलारस के जाहिद खान द्वारा दी गई है। रावण दहन का कार्यक्रम नपं अध्यक्ष निशा रविन्द्र शिहवरे द्वारा नपं के सौजन्य से किया जाएगा।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!