गुरुओं का सामुहिक सम्मान 21 को

शिवपुरी। भारत विकास परिषद की 'वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के तहत गुरुओं का सामूहिक स मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके अन्तर्गत विद्यालयों के चयनित श्रेष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं का सामूहिक सम्मान किया जाएगा।

शाखा द्वारा अपने क्षेत्र के 72 विद्यालयों के 215 गुरुओं का सामूहिक स मान 21 सितम्बर को स्थानीय होटल सनराइज कस्टम गेट में प्रात: 11.30 बजे से किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए वीर तात्याटोपे शाखा के कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत प्रति वर्ष गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम चरण में नगर के क्षेत्र के स्कूलों में जाकर मेधावी विद्यार्थियों का स मान किया जाता है तथा द्वितीय चरण में स्कूलों के चयनित श्रेष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं का स मान गुरुओं का सामूहिक स मान कार्यक्रम के अन्तर्गत किया जाता है। गुरुओं का स मान सामूहिक रूप से नगर के एक स्थल पर किया जाएगा। वीर तात्याटोपे शा ाा द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों में से माध्यमिक एवं उच्च स्तर के 72 विद्यालयों को चयनित कर उनमें उक्त कार्यक्रम स पन्न कराया जा रहा है जिसके तहत 72 विद्यालयों के 215 गुरुओं का सामूहिक स मान 21 सित बर को किया जाएगा। उन्होंने समस्त विद्यालय संचालकों से उनके विद्यालय के चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्धारित समय एवं स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!