चौराहे पर करेंगें भ्रष्टाचारियों को बेनकाब : अन्नी शर्मा

शिवपुरी। नगर पालिका में बड़े पैमाने पर हर मद में बड़ा भ्रष्टाचार करने के लिए कु यात रहे शिवपुरी नगर पालिका के भ्रष्टाचारियों को 20 सित बर को चौराहे पर तथ्यात्मक प्रमाणों के साथ बेनकाब किया जाएगा।
नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा अन्नी, नेता प्रतिपक्ष रामसिंह यादव, पार्षद वीरेन्द्र शिवहरे, आजाद पठान, संजय गुप्ता, राजेन्द्र शिवहरे, रघुवीर कुशवाह, मीना सुधीर आर्य, रेणु बृजेश जैन, बैजंती मदन देशवारी, भद्दन मियां इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने सांसद प्रतिनिधि कार्यालय पर भ्रष्टाचारियों को प्रमाणों के साथ उजागर करने की रणनीति बना ली है। 

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के साथ हाथ मिलाकर नगर पालिका की नौकरशाही ने भ्रष्टाचार के बड़े कीर्तिमान बेखौफ बनाए है। भ्रष्टाचारियों ने अपनी जेबें भरने की आतुरता में पूरे पांच साल निकाल दिए। उन्होंने इसकी भी परवाह नहीं की कि जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के टोटे का रोना रो रही है। जनता की सुनवाई कहीं नहीं है। 

कांग्रेसी पार्षदों ने परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार अपनी आवाज बुलन्द की लेकिन नौकरशाही ने मिनिट बुक में वही लिखा जिसमें उसके और उसके आकाओं के हित छिपे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष और सांसद प्रतिनिधि ने समस्त कांग्रेसी पार्षदों के साथ एकजुटता के साथ यह ऐलान किया है कि आने वाली 20 तारीख को वह नगर पालिका के भ्रष्टाचारियों को तथ्यात्मक तौर पर उजागर करके नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा बिगुल फुंकेंगें। आन्दोलन के दौरान नगर पालिका में भ्रष्टाचार के जि मेदारों का घेराव भी जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद किया जाएगा।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!