अवैध संबंधों के चलते युवक पर हमला, बाईक पर सवार होकर आया आरोपी

शिवपुरी। घर की मर्यादा घर में रहे और बाहर इसका शोर ना हो कुछ इसी अंदाज में खुड़ा निवासी अशोक बहुत दिनों से अपनी बहू के अवैध संबंधों के चलते चुपचाप सबकुछ सहन कर रहा था लेकिन हद तो तब हो गई जब बहू के प्रेमी ने बीती रात को घर के बाहर पटिया पर लेेटे ससुर अशोक पर बके से जानलेवा हमला बोल दिया।

इस हमले में उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। छटपटाती हालत में उसे परिजन एमएम अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे जबरन घर में कैद रखा ताकि वह पुलिस में जाकर इस मामले का पर्दाफाश ना करे लेकिन उसने हि मत दिखाई और सारी कहानी पुलिस के समक्ष बयां कर दी। जिस पर से पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घायल ससुर बहू के साथ अवैध संबंध बनाने वाले प्रेमी का विरोध करता था जिस पर से प्रेमी सहित अधेड़ के परिजन उसके  खिलाफ हो गए।

जानकारी के अनुसार खुड़ा में रहने वाला अशोक पुत्र गंगाराम धाकड़(48) बीती रात अपने घर के बाहर एक पटिया पर सो रहा था। रात को लगभग 10 बजे  अचानक बाइक पर सवार होकर मंजू खान(35) निवासी इंद्राकॉलोनी मौके पर आया और उसने सीधे अशोक के हाथ पर बके से हमला बोल दिया। इस घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा वह करीब एक घंटे तक मौके पर तड़पता रहा।

बाद में अशोक की पत्नी व बहू उसे इलाज के लिए एक एमएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्होने घायल का उपचार कराकर उसे अपने साथ वापस घर ले आए। अशोक इस मामले में आरोपी की शिकायत करना चाहता था लेकिन उसके घर के लोग ही उसे पुलिस के पास नहीं आने दे रहे थे। रविवार को सुबह अशोक चुपचाप से घायल अवस्था में सीधे कोतवाली पहुंचा जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर उसका मेडीकल कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया वहीं अशोक की शिकायत पर आरोपी मंजू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!