विद्युत पोल से टकराई भदौरिया ट्रेवल्स की बस, बड़ा हादसा टला

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर की राजेश्वरी रोड पर स्थित कैलामाता मंदिर पर अद्र्धरात्रि में भदौरिया सर्विस की एक बस तेज र तार के कारण सड़क के किनारे लगे एक विद्युत पोल को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर पास ही दुकानों में घुस गई जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि बस चालक शराब के नशे में धुत्त था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलामाता मंदिर के पास स्थित बालाजी मेडिको के पास लगे विद्युत पोल में भदौरिया बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 33 पी 0228 के चालक ने शराब के नशे में धुत्त होकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का पोल टूटकर बस की छत पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पास ही स्थित दुकानों में जा घुसी जिससे गौतम पॉथोलोजी, जय सीडी सेंटर और बालाजी मेडिको के बाहर लगे टीनशेड उखड़ गये। गनीमत यह रही कि  रात्रि के समय सड़क पर आवाजाही नहीं थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा घटित हो जाता।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!