पास कराने के लिए सेक्स, फिर ब्लेकमेल और इंटरनेट पर डाल दिए अश्लील फोटो

shailendra gupta
शिवपुरी। कोलारस थानाअंतर्गत एक कम्प्यूटर कोर्स के लिए गई छात्रा को पास कराने के बहाने कम्प्यूटर सेंटर के संचालक ने न सिर्फ बालात्कार किया बल्कि बाद में उसे ब्लेकमेल कर सेक्सुअल रिलेशन बनाए रखने पर मजबूर भी किया। इतना ही नहीं छात्रा के अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दिए। पुलिस ने पीडि़त छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बालात्कार सहित आईटी एक्ट की धाराओं से प्रकरण कायम कर विवेचना प्रांरभ दी है।

जानकारी कि अनुसार कोलारस निवासी एक युवती वर्ष 2011 में कस्बे के स्मार्ट कम्प्युटर सेंटर पर पढऩे जाती थी। छात्रा को पास कराने के नाम पर कम्प्युटर सेंटर के संचालक छोटु उर्फ भुपेन्द्र तोमर ने उसका दैहिक शोषण किया। इसी दौरान भूपेन्द्र तोमर ने छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके बूते वह उसका लगातार शोषण करता रहा।

छात्रा की शादी कैलवाडा राजस्थान एक युवक से हो गई तो छात्रा ने भूपेन्द्र से दुरिया बनाना शुरू कर दिया। यह दुरिया भूपेन्द्र को अखर गई उसने छात्रा को अश्लील फोटो के जारिए युवती को ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया। युवती ने जब आरोपी की बात नही मानी तो उसने पीडि़ता के पति को फोन पर मामले की जानकारी देते हुए अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिये।

इस घटनाक्रम के बादी छात्रा के पति ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता आरोपी भूपेन्द्र के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार सहित आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!