घर के बाहर खेल रहा 14 वर्षीय बालक गायब

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में विगत दिवस घर के बाहर खेल रहा एक 14 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। जिसकी परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बाद में घबराए परिजन पुलिस थाने पहुंचे और बालक के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 363 का मामला दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून को 14 वर्षीय खडग़ सिंह जवाहर कॉलोनी में स्थित अपने घर के बाहर दोपहर के समय खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गायब हो गया और देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। जिससे उसके परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की। बालक को सभी रिश्तेदारों, मित्रों और आसपड़ोस में ढूंढ़ा, लेकिन उसकी कोई भी जानकारी नहीं लगी। परेशान परिजन कल देहात थाना पहुंचे और बालक के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!