मायापुर महिला हत्याकांड: 10 लोगों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज

shailendra gupta
शिवपुरी। मायापुर थानांतर्गत जेरा घाटी के जंगल में मिली महिला के लाश के मामले में पुलिस ने दस लोगो पर मानव तस्करी का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि 14 जुन की सुबह नौ बजे जेरा घाटी के जंगला में एक महिला की पांच अज्ञात बदमाशो के ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला की पहचान छाया पत्नि मायाशिव लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी क्यारा थाना खानियांधाना के रूप में की गई।

इस मामले मे पुलिस ने छाया को खरिदने वाले उसके पति मायाशिव लोधी जेठ चंद्रभान व कल्याण लौधी रिश्तेदार मातादिन और रवि लोधी सहित मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले जागेश्वर लोधी,पप्पू लोधी सहित बेचने वाले बंसती,रानी,गीता व पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ हयूमन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है ओर पुलिस ने दो आरोपियो  जागेश्वर लोधी व पप्पू लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!