शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में विगत 5 अप्रैल को बाजार गई बालिका के घर न लौटने के बाद परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर संदेह जाहिर करते हुए उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ धारा 363, 366 ए आईपीसी के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। वहीं अपहृता की मां का कहना है कि आरोपी युवक एक वर्ष पूर्व इस तरह का कृत्य करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी सिंह रावत अपने परिवार के साथ गौशाला में निवास करता है। जिसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीते 5 अप्रैल को घर से बाजार जाने की कहकर गई थी, लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उन्हें यह जानकारी लगी कि उने पड़ोस में रहने वाला गोविंद पुत्र मदन प्रजापति भी उसी दिन से गायब है जिस पर उन्हें संदेह हो गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसमें अपहृता की मां रामकली रावत ने पुलिस को बताया कि संदेही युवक गोविंद एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था, लेकिन उसे देख लिया गया तो वह बालिका को छोड़कर भाग गया। इसके बाद घटना वाले दिन आरोपी ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।