शिवपुरी। दिनारा क्षेंत्र के ग्राम सेवढ़ी में एक ग्रामीण के घर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का जान पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाद में घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके का बारीकी से मुआयना कर मामले में दिनारा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।
दिनारा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को सूचना मिली कि ग्राम सेवढ़ी में रहने वाले दशरथ कुशवाह के घर पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्री शर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की अभी शिना त नहीं हो पाई है वहीं ग्रामीण के घर में लाश कैसे आई यह भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ग्रामीण दशरथ मृतक के साथ झांसी में काम करता था लेकिन दशरथ भी मृतक के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। जबकि शव के सिर पर गंभीर चोटो के निशान बताए जा रहे है। दशरथ की मां ने बताया है कि दोनो ने रात को झांसी से लौटने के बाद शराब पी थी और सुबह उक्त युवक की लाश पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।