शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज बैराढ़ क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थन में अनेकों जगह जनसंपर्क अभियान व आमसभाऐं लेंगी।
इस दौरान यशोधरा राजे सिंधिया बैराढ़ के ग्राम करसेना, भानगढ़, कलोथरा, ठेहसुरा, गुरावल आदि क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ होंगें जो प्रत्येक गांव में जाकर भाजपा की रीति-नीति से जनता को अवगत कराकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगें। इस अवसर पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती सहित पोहरी क्षेत्र के अनेकों कार्यकर्ता भाजपा के झण्डे और बैनर लेकर यशोधरा राजे सिंधिया का स्वागत करेंगें साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार में भी भागीदार होंगें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।