शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने ग्वालियर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थन में बैराढ, गूगरीपुरा में रावत समाज की बैठक ली। इस दौरान उनके साथ चाचौड़ा विधायक श्रीमती ममता मीणा व सबलगढ़ विधायक मेहरबान सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद थे।
इस दौरान बैठक में रणवीर रावत ने नरेन्द्र सिंह तोमर को विजयी बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की और आश्वस्त किया कि भाजपा पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों के विकास की सोच को अपनाई है इसलिए इस बार लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर से नरेन्द्र सिंह को जिताकर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में कमल खिलाना है और नरेन्द्र मोदी सरकार बनाना है। इस अवसर पर मौजूद रावत समाज के सभी समाज बन्धुओं ने उठाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद सबलगढ़ विधायक मेहरबान सिंह रावत ने भी भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को बैठक में बताया इसके साथ ही चाचौड़ा विधायक श्रीमती ममता मीणा ने भी रावत समाज के सहयोग को अभूतपूर्व बताया और इसे पुन: इसी प्रकार बरकरार बनाए रखने का आ्रगह किया ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में 17 अप्रैल को ग्वालियर सीट के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर को भारी मतों से विजयी बनाने में रावत समाज भी सहभागी बनें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।