पवैया के पैसों से हो रहा है सिंधिया का प्रचार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया को भनक तक नहीं लग पा रही, लेकिन उन्हीं के पैसों का उन्हीं के खिलाफ उपयोग किया जा रहा है। भाजपा का एक बड़ा जत्था अपनी जीप में भाजपा का झंडा लगाकर गांव की तरफ निकलता है परंतु प्रचार ज्योतिरादित्य सिंधिया का कर रहा है।

शिवपुरी में सामंतवाद के विरोध में आ खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया को हाईलेवल सपोर्ट की कोई कमी नहीं रही। शिवराज सिंह चौहान से लेकर नरेन्द्र मोदी तक सबने जयभान सिंह के समर्थन में कोई कसर नहीं छोड़ी और नि:संदेह माहौल पवैया के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, परंतु भाजपा नेताओं का एक बड़ा दल अपने ही प्रत्याशी की जड़ों में मठा डालने का काम कर रहा है।

शिवपुरी मुख्यालय पर पवैया के सामने पूरी की पूरी भाजपा एकजुट दिखाई देती है परंतु पवैया की प्रचार जीपों से गांवों में जाने वाले कुछ भाजपाई गांव में पहुंचकर सिंधिया को वोट की अपील कर रहे हैं। यह काम बिल्कुल गोपनीय तरीके से नहीं चल रहा है, बल्कि खुलेआम सिंधिया परिवार से अपने संबंधों को याद दिलाया जा रहा है साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि पवैया को भाजपा ने उनकी मर्जी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है, यदि पवैया जीत गए तो उनकी कोई गारंटी नही होगी, जबकि यदि सिंधिया जीते तो वो काफी मदद दिला सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!