ट्रेक्टर से गिरे युवक की मौत, पिता ने चालक पर लगाया आरोप

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बारई के एक युवक की टे्रक्टर से गिरकर मौत हो गई। जबकि उसके परिजनों ने ट्रेक्टर चालक पर लापरवाीपूर्ण तरीके से टे्रक्टर चलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला पंजीबंद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारई का रहने वाला मृतक आकाश गिरी पुत्र दुर्गेश गिरी जब ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33, एए 5186 के चालक गजेन्द्र पुरी पुत्र पहलवान पुरी के साथ उक्त टे्रक्टर पर सवार होकर जा रहा था तभी वह ट्रेक्टर से गिर गया और उसका घायल अवस्था में स्वास्थ्य उपचार कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात मृतक आकाश के पिता ने ट्रेक्टर चालक गजेन्द्र पुरी पर लापरवाहीपूर्ण ढंग से ट्रेक्टर चलाने के आरोप लगाएं हैं तथा इसकी शिकायत पुलिस थाना बदरवास जाकर पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!