पड़ौसी के प्यार में फंसी नाबालिग युवती, दोनों घर से फरार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फतेहपुर की एक नाबालिग युवती को उसके पड़ौस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों के काफी खोजने के पश्चात जब युवती का कुछ अता-पता नहीं चला तो उन्हें पता चला कि पड़ौस का रहने वाला युवक भी घर से गायब है। इस पर परिजनों ने आकर सोमवार को पिछोर थाने में आकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती (परिवर्ति नाम) पुत्री कमलेश कुर्मी उम्र 16 वर्ष निवासी फतेहपुर रविवार से घर से अचानक गायब हो गई और जब परिजनों ने उसकी काफी खोज की, लेकिन वह नहीं मिली। तभी परिजनों को जानकारी मिली कि पड़ौस का रहने वाला युवक अुर्जन पुत्र मलखान सिंह कुर्मी भी घर से गायब है तो परिजनों की शंका यकीन में बदल गई कि पड़ौस में रहने वाला युवक ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, लेकिन जब खोज के बाद भी  उनकी पुत्री नहीं मिली तो परिजनों ने पिछोर थाने में आकर सोमवार को उक्त युवक की शिकायत पुलिस की। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!