मेला देखने गई बालिका का अपहरण

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलारस कस्बे में विगत दिवस शीतला माता मंदिर पर लगे मेले में घूमने आई एक बालिका का उसके एक रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया। जिसकी जानकारी अपहृत बालिका के परिजनों को लगी तो इसकी शिकायत थाने में कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुदवारा की रहने वाली एक 16 वर्षीय बालिका बीते 4 अप्रैल को कोलारस के शीतला माता मंदिर पर लगने वाले मेले में घूमने के लिए आई थी। उसी समय सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में रहने वाला आरोपी हल्के पुत्र जीवन आदिवासी वहां आया और बालिका को बहला-फुसलाकर वहां से अपहरण कर ले गया। बालिका जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जिसमें उन्हें जानकारी लगी कि आरोपी हल्के उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। बाद में यह मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक और अपहृत बालिका की खोजबीन में जुट गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!