वोट की खातिर गली गली भटक रही है जयभान सिंह की बेटी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। ग्वालियर के कुंवर जयभान सिंह पवैया का परिवार जो शिवपुरी में घूमने के लिए भी नहीं आता था, इन दिनों गली गली भटक रहा है। एक एक वोट के लिए शिवपुरीवासियों से नमस्ते कर रहा है। आज जयभान की बेटी प्रज्ञा ने अपने पापा के लिए वोट मांगे।

शहर के वार्ड क्रंमांक 1 में महिला मतदाताओं से जनसंपर्क किया। उन्होंने महिलाओं से चर्चा में कहा कि उनकी परेशानी और दु:ख तकलीफ में उनके पिता सदैव आगे खड़े होकर समस्याओं को दूर करने के लिए सतत कार्यरत रहेंगें।

वार्ड क्रं.1 ठकुरपुरा में यादव मोहल्ले में शाम के समय पार्षद श्रीमती सावित्री यादव के निवास पर इलाके की महिलाओं से बातचीत करते हुए श्रीमती प्रज्ञा ने कहा कि भाजपा ने महिला वर्ग को हमेशा स मान दिया है महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों योजनाऐं संचालित की है इसके लिए प्रदेश के मुखिया मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे भी इस तरह के अनेकों कार्य करें और देश में भाजपा की सरकार बने इसके लिए मेरे पिता जयभान सिंह पवैया को भाजपा के कमल निशान पर वोट देकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अधिक से अधिक सं या में अपनी आहुति दें।

इसी प्रकार शाम के समय ही नौहरी कलां क्षेत्र में भी श्रीमती प्रज्ञा ने महिलाओं की बैठक ली। बैठक में भाजपा प्रत्याशी श्री पवैया की पुत्री ने भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसंपर्क में श्रीमती प्रज्ञा पवैया के साथ भाजपा महिला मोर्चा की बहिनें श्रीमती बीनू शर्मा, श्रीमती मुन्नी यादव पार्षद, श्रीमती उमा उपाध्याय, श्रीमती मुन्नी शर्मा, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती विभा रघुवंशी, श्रीमती राधा भार्गव, श्रीमती सरोज भार्गव, श्रीमती ऊषा सोनी, श्रीमती जानकी कुशवाह, श्रीमती सावित्री कुशवाह आदि महिलाऐं साथ में थीं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!