आप के लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र का हुआ स्वागत

shailendra gupta
0
शिवपुरी- शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के आज नगरागमन पर भव्य स्वागत आप के कार्यकर्ताओं ने किया।
जिसमें सर्वप्रथम शहर के कत्थामिल बड़े हनुमान मंदिर के निकट आम आदमी पार्टी की ओर से आप के सक्रिय कार्यकर्ता एड.पीयूष शर्मा ने अपनी टीम के साथ शैलेन्द्र सिंह कुशवाह का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही इस स्वागत से श्री कुशवाह अभिभूत हुए और उन्हेांने एड.पीयूष के स्वागत समारोह को सराहा, इसके बाद यह काफिला आगे बढ़ा और ग्वालियर वायपास पर आप के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 

यहां स्वागत करने वालों में भूपेन्द्र शर्मा विकल, घनश्याम शर्मा कमलागंज, कुलदीप सिंह सोलंकी, अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, अशोक कुमार सक्सैना, रूद्रप्रताप सिंह सेंगर, गुरूशरण शर्मा, सादिक खान करैरा, कल्याण सिंह धाकड़, मुकेश जैन, एलआर मुडैया, विनोद अग्रवाल, लोकेन्द्र तोमर, वकार रोहिला, बल्ले शिवहरे, राजेश, आदित्य टण्डन, रणवीर जाटव, महेन्द्र शर्मा, आदि शामिल थे।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!