खनियांधाना। खनियांधाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले उस्मान पुत्री हलीम खां उम्र 45 वर्ष की लाश आज सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लेकिन अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका है कि उस्मान की मौत का कारण क्या है? फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनियांधाना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा से आई टीम आज सुबह नाश्ता करने के लिए बाजार गई हुई थी। जहां बीआरसीसी कार्यालय के सामने स्थित चबूतरे पर एक लाश पड़ी दे ा खिलाड़ी दंग रह गए और इसकी सूचना उन्होंने केशव केवट को दी। जिस पर श्री केवट ने लाश की शिना त उस्मान पुत्र हलीम खां के रूप में की और तुरंत मृतक के परिजनों को सूचित कर पुलिस को वहां बुला लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।