V-MART मॉल में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

shailendra gupta
0
शिवपुरी। माधव चौक पर स्थित व्हीमार्ट शोरूम में एक महिला को एक बदमाश ने शराब के नशे में मॉल में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इस मामले ने मॉल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता (परिवर्तित नाम) पुत्री स्व. सुखलाल बाथम उम्र 25 वर्ष निवासी शांतिनगर कॉलोनी व्हीमार्ट शोरूम पर जॉब करती है। पूर्व में आरोपी ठाकुरदास बाथम पुत्र फूलसिंह बाथम निवासी हजीरा गौसपुरा ग्वालियर से उसका विवाह हुआ था। बाद में दोनों के बीच विचारों में मतभेद के कारण तलाक हो गया। उसके बाद से ही कविता ने ठाकुरदास के साथ सभी रिश्ते खत्म कर दिए और अपना जीवन जीने लगी लेकिन कल शाम करीब 6:30 बजे जब कविता मॉल पर अपनी ड्यूटी कर रही थी तभी कविता का पूर्व पति आरोपी ठाकुरदास शराब के नशे में मॉल में घुस गया और उसने सभी के सामने कल्पना के साथ छेड़छाड़ और गालीगलौंच कर दी। यह घटनाक्रम मॉल में सोनू खत्री, कृष्णकांत शर्मा, लक्ष्मण पाल सहित अनेकों लोगों ने देखा। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने कोतवाली में की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 354 के तहत कायमी कर ली है।

इस मामले के बाद मॉल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। कोई भी शराबी कभी भी मॉल में अंदर जा सकता है और ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए मॉल सुरक्षित स्थान नहीं कहा जा सकता।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!