विस्थापित आदिवासियों की महारैली आज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अमोला से विस्थापित किए गए ग्रामीण विगत कई वर्षों से अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ये ग्रामीण अपनी इन्हीं मूलभूत समस्याओं को लेकर आज 11 फरवरी मंगलवार को शहर की सड़कों पर उतरकर रैली निकालेंगे एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रैली मंगलवार सुबह 8 बजे अमोला बस स्टेण्ड से प्रारंभ होकर शिवपुरी आएगी और शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्टोरेट परिसर में पहुंचेगी जहाँ ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर आर.के. जैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इन मांगों को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

अमोला के विस्थापितों द्वारा अपनी जिन ज्वलंत मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा जाएगा उनमें विस्थापितों को अपनी पंचायत की मांग, विस्थापितों को बांटे गए प्लॉटों का मालिकाना हक, विस्थापन के दौरान बेरोजगार हुए विस्थापितों का एक उद्योग धंधा, विस्थापन दौरान बांटे गए मुआवजे के विरोध में कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ली है उन्हें जीत हासिल हुई और प्रत्येक को मिले मुआवजे के अतिरिक्त डेढ़ और दो ला ा का मुआवजा अधिक दिया गया (सीधे साधे गरीब लोग) जो कोर्ट की शरण में नहीं जा सके उनका मुआवजा कहां गया, सबको उनका हक मिलना चाहिए, विस्थापन दौरान विस्थापित स ाी लोग निर ाूमि और बेरोजगार हो गए हैं, स ाी लोगों का बीपीएल राशनकार्ड बनवाए जाना, विस्थापन दौरान पुनर्वास नीति के अनुसार कुछ लोगों को जो राशि 3 किश्तों में मिलना थी वो एक किश्त में दी गई है। कुछ लोगों को एक ाी किश्त नहीं मिली है, अनुदान राशि की किश्त हर एक साल के अंतराल में मिलनी थी जो नहीं मिली है, शासन द्वारा प्रत्येक परिवार को पांच पांच बीघा जमीन देने का आश्वासन दिया गया था जो नहीं दी गई आदि समस्यायें प्रमु ा हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!