आमरास्ते पर दबंगों का कब्जा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी विकासखंड के बैराड़ व कालामढ़ ग्राम पंचायत के शासकीय आम रास्ता सर्वे नंबर 1740 पर इस क्षेत्र के दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है।

इस गांव के लोगों का कहना है कि जो सरकारी नंबर है वह 32 फिट चौड़ा है मगर मौके पर अतिक्रमण कर पूरा रास्ता ही बंद कर दिया गया है। परेशान ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा किए गए इस अतिक्रमण की उन्होंने पंचनामा बनाकर जनसुनवाई व सीएम के यहां पर पीजी में शिकायत की तो गांव के पटवारी ने गलत रिपोर्ट बनाकर पेश कर दिया।

जो तथ्य थे वह रिपोर्ट दी
ग्रामीण जो शिकायत कर रहे हैं वह उनकी आपसी रंजिश के कारण रहे हैं। मैंने पीजी शिकायत में जो रिपोर्ट पेश की वह तथ्यों के आधार पर ही पेश की है। ग्रामीण मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है। पूरन कुशवाह,पटवारी, हल्का बैराड़

गलत रिपोर्ट दे दी
बैराड़ व कालामढ़ दोनों पंचायतों के ग्रामीण परेशान है। सर्वे नंबर 1740 पर पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत की तो पटवारी ने गलत रिपोर्ट अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर दी। बाबूलाल ओझा,ग्रामीण, बैराड़

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!