छोटे भाई का कुल्हाड़ी से काट दिया कान

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोाहरी थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुर में रविवार की रात बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई का कान काट दिया। हमले की वजह टोना-टोटका बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया।

सोनीपुरा पंचायत के गांव माधवपुर में रहने वाले रामसिंह पुत्र देवीलाल आदिवासी की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। रामसिंह को शक था कि उसकी पत्नी पर छोटे भाई रामदयाल पुत्र देवीलाल ने कोई टोना-टोटका करवा दिया है। इसी बात पर रविवार की रात लगभग 11.30 बजे दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि रामसिंह ने कुल्हाड़ी से अपने भाई के सिर पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी के वार से बचने के लिए रामदयाल ने अपना सिर घुमाया तो उसका बायां कान कुल्हाड़ी के वार से कटकर अलग हो गया। लहूलुहान हालत में रामदयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोहरी थाना पुलिस ने फरियादी भाई की रिपोर्ट पर रामसिंह के विरुद्ध धारा 326, 294, 323 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाई को गिर तार कर लिया।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!