शिवपुरी। गोपालपुर थानांतर्गत महेशपुर में पुलिस टीम को चप्पलो से पीटने वाली महिलाओ ओर पुरूषो को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कि ग्राम महेशपुर में 8 फरवरी की रात मुरारी धाकड की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस संदेही आरोपियो को तलाशने उनके घर पहुुची तो वहा मौजूद रामस्वरूप पुत्र बालकिशन धाकड़, मानाराम पुत्र बालकिशन धाकड़ राजकुमारी पत्नि राजू धाकड़, दुल्हारी पत्नि रामस्वरूप धाकड, माना पुत्री रामरूवरूप धाकड़ ने पुलिसकर्मियो के साथ मारपीट कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया । पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार के निर्देश पर गोवर्धन थाना प्रभारी ने सोमवार को मय दल बल के आरोपियों के यहा दबिश देकर उन्है गिर तार कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।