शिवपुरी। आम आदमी पार्टी षिवपुरी के जिला संयोजक रूद्र प्रतापसिंह एवं सचिव अषोक कुमार सक्सेना ने बताया विगत दिनों करैरा नगर पंचायत एवं ग्रामीण ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया।
नगर पंचायत कमेटी में साविर खांन (पप्पू) संयोजक, रिंकेष मोैर्य सचिव, ब्रजेष गुप्ता, बबलू पालिया, हनीफ शाह, रामदास बाथम सदस्य निर्वाचित हुये। इसी प्रकार ग्रामीण ब्लॉक कमेटी में मुन्ना लाल शर्मा संयोजक, रामप्रसाद परिहार सचिव, बलवीरसिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, बलवंत सिंह सौलंकी, रामसेवक कोली, पंजाब सिंह परिहार, सुनील कलावत एवं निहाल सिंह यादव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुये।
जिला कार्यकारिणी की ओर से क्षेत्र प्रभारी कल्याण सिंह धाकड़, संयोजक रूद्रप्रतापसिंह, सचिव अशोक कुमार सक्सेना, आईटी प्रमुख वकार रोहिला, बल्ले शिवहरे प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं कल्याणसिंह धाकड़, भानुसिंह गौर उपस्थित रहे। श्री सक्सेना ने बताया कि जिले केेे अन्य विकासखण्डों में नगर पंचायतों एवं ब्लॉक कमेटियों का गठन 12 फरवरी तक पूर्ण कर दिया जावेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।