दो ट्रक भिड़े, गन्ना व्यापारी की मौत, तीन घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर से लगभग 3 किमी दूर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एबी रोड पर स्थित वन चौकी के पास आज  रात्रि 2:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण भिडंत में ट्रक में बैठे गन्ना व्यापारी की मौत हो गई। जबकि दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2375 में गन्ना भरकर व्यापारी लखन कुशवाह ट्रक चालक कालीचरण पुत्र उत्तम सिंह गुर्जर निवासी भानपुर सराय छोला मुरैना के साथ ग्वालियर से गुना की ओर जा रहा था। तभी रात्रि करीब 2:30 बजे गुना की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 3166 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक क्रमांक एमपी06 एचसी 2375 में बैठा व्यापारी लखन कुशवाह हादसे में मृत हो गया और चालक कालीचरण घायल हो गया। वहीं आरोपी ट्रक चालक मुनीर पुत्र मुन्ना खां निवासी धौलपुर और उसका क्लीनर मुबीन पुत्र भूरे खां निवासी धौलपुर भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लगते ही रात्रि में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

कोतवाली में पदस्थ शर्मा बने निरीक्षक 

शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा को निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर चंबल जोन में पदस्थापित किया गया है। इनके साथ आलोक सिंह परिहार और हरिमोहन शर्मा को भी निरीक्षक पद पर पदोन्नती मिली है। श्री शर्मा के निरीक्षक बनने पर उनके परिवारजनों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में मु य रूप से पत्रकार विजय शर्मा ,केके दुबे, दीपक शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता सहित अनेकों शुभ चिंतक शामिल हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!