शिवपुरी। कोतवाली थानातंर्गत राजेश्वरी रोड़ पर गुड़ा वाली अम्मा की घर में घुसकर हत्या और लूट करने के मामले में अज्ञात हत्यारों का पता लगाने में शिवपुरी पुलिस नाकाम हो गई है। उसने पब्लिक से इस मामले में मदद मांगी हैं एसपी ने घोषणा की है कि जो भी इस मामले में पुख्ता जानकारी देगा उसे 5 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।
यहा उल्लेखनीय है। कि गत मंगलवार को राजेश्वरी रोड़ क्षेत्र में निवासरत राधेश्याम गौड़ की पत्नि प्रेमलता अपने घर पर अकेली थी, तभी दिनदाहाड़े अज्ञात हत्यारो ने गला घोट कर हत्या कर दी और घर में रखे करीब दो लाख रूपये मूल्य के सोने के जेवर लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में हर कोण और प्रत्येक बिन्दु को टटौला परन्तु पुलिस के हाथ कुछ नही लगा।
एसपी शिवपुरी एमएस सिकरवार ने सोमवार को महिला की हत्या करने वाले अज्ञात हत्यारो पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। हत्यारों का कोई भी क्लू देने वाले व्यत्ति को पुलिस की ओर से यह ईनाम दिया जायेगा। एसपी शिवपुरी का कहना है कि हत्यारों की पहचान बताने वाले व्यक्ति यदि चाहेगा तो उसकी पहचान पुरी तरह से गुप्त रखी जाएगी, ताकि उसे भविष्य मे किसी भी प्रकार का नुकसान होने की आंशका न रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।