शिवपुरी। ग्वालियर से शिवपुरी आ रहे एक युवक का बस में से लेपटॉप व नकदी 3 हजार रूपए चोरी हो गए। युवक ने उसके पास बैठे भितरवार के दो युवको पर शंका जाहिर की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
शिवपुरी में रहने वाला रवि सिकरवार बीते रोज एक बस में सवार होकर ग्वालियर से शिवपुरी आ रहा था। इस दौरान उसके पास में सीट पर भितरवार के राजू व धमेन्द्र सूर्यवंशी बैठे हुए थे। रवि जब शिवपुरी आया तो उसके पास मौजूद लेपटॉप व बैग में रखे 3 हजार गायब हो गए। रवि को शंका है कि उसके पास बैठे उक्त भितरवार के दोनो युवक उसका सामान चोरी करके ले गए है। पुलिस ने रवि की शिकायत पर मामला जांच में ले लिया हे।
कुएं में गिरने से महिला की मौत
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम कार्या में बीते रोज एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार्या में रहने वाली शिवकली पत्नी दिनेश धाकड़ गुरूवार को अपने घर के पास स्थित एक कुएं में अचानक गिर गई। महिला कैसे कुएं में गिरी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।