शिवपुरी। बम्हारी थाना के ग्राम कैरउ में दंबग लोगो ने पहले तो एक आदिवासी युवक की फसल को उजाड दिया और इसके बाद उसकी जमकर मारपीट की।
बात यहीं खत्म नहीं हुई उक्त लोगो ने उसे नजर
बंदकर थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली और मौके से
फरार हो गए। पीडि़त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर
से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के
खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
ग्राम कैरउ में रहने वाले भदौरिया आदिवासी बुधवार को सुबह
अपने खेत पर बैठा था। उसी समय गांव के ही दबंग यादव लक्ष्मण,
उदय,राकेश गुन्टों आदि खेत पर आ धमके। आरोपियों ने पहले तो
अपने जानवरों से भदौरिया आदिवासी की फसल को उजडवा दिया और जब
भदौरिया ने उसका विरोध किया तो उक्त सभी ने एकराय होकर जातिसूचक
गालियां देते हुये उसे खेत पर ही दौडा दौडा कर पीटना शुरू कर
दिया। पीडि़त घटना की शिकायत करने जब ब हारी थाने की ओर जा
रहा था, उसी समय उक्त सभी ने भदौरिया आदिवासी को एक कमरे में बंद
कर दिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की
धमकी दे डाली। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।