शिवपुरी। नरवर थानांतर्गत नगर के लोड़ी माता मंदिर के परस सड़क पर सात साल की एक मासूम को शनिवार की सुबह एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मासूम के पैर कुचल जाने के कारण इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गुंजन कुशवाह उम्र सात साल पुत्री केशवा कुशवाह निवासी शीतल नगर जिला भिंड को सुबह सात बजे तेज गाति से आ रहे एक ट्रक ने लोड़ी माता मंदिर के पास टक्कर मार दी। चालक की लापरवाही के चलते घटित हुए इस हादसे में मासूम गुंजन के पैर पर ट्रक का पहिया चढऩे के कारण बुरी तरह ज मी हो गया है। हादसे के समय मंदिर पर मौजूद मासूम के परिजन और अन्य लोग मासूम को तत्काल इलाज के जिए नरवर अस्पताल ले गये जहा डाक्टरो ने घायल गुंजन का प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर रैफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना कारित करने वाला ट्रक पथ्थर भरकर नरवर आ रहा था और मासूम गुंजन मंदिर के पास सड़क पर जा रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।