शिवपुरी। करैरा से 4 दिन पहले गायब हुई एक नाबालिग युवती एवं उसका कथित प्रेमी नाबालिग युवक खैराघाट के खेतों में आपत्तिजनक अवस्था में मिले। युवती के परिजनों का कहना है कि यह अपहरण ओर रेप का मामला है जबकि युवक पक्ष का कहना है कि यह आपसी सहमति से बना प्रेम संबंध है।
करैरा थानातंर्गत चार दिन पूर्व गायब हुई नाबालिग लड़की को आज पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद लड़की ने चार दिन तक लागातार रेप करने को भी आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के बयानो के आधार पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी मामी व बहिन के साथ बाबा के बाग बगीचा मंदिर पर 8 फरवरी को दर्शन के लिए गई थी। और वहॉ से अचानक गायब हो गई, लड़की के परिजनो ने अपने स्तर से खोजने का प्रयास भी किया जब गायब नाबालिग का कोई पता नही चला तो परिजनो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की और खैराघाट के एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह व्यक्त किया।
पुलिस ने मामले की जॉच शुरू ही कि तो जानकारी मिली कि खैराघाट गांव के खेतो में एक युवक और युवती को साथ देखा गया है। पुलिस ने दबिश देकर दोनो युवक और युवती को पकड़ लिया। पुछताछ मेें पुलिस को युवती ने बताया कि उक्त युवक ही उसे ले गया था और पिछले चार दिनो से वहा उसका रेप कर रहा था।
वही उक्त युवक भी नाबालिग है उसने पुलिस को बताया कि लड़की स्वंय अपनी मर्जी से ही उसके साथ गई थी उसने युवती के साथ शारीरिक संबध बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।